चलती ट्रेन से कूदने वाला संदिग्ध कौन?

मथुरा। थाना व कस्बा मगोर्रा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दस बजे कोटा एक्सप्रेस से मथुरा-भरतपुर रेलवे मार्ग पर चलती ट्रेन से एक संदिग्ध व्यक्ति ने हाथ में बैग व सूटकेस लेकर छलांग लगा दी। ट्रेन से कूदने के बाद वह रेल लाइन के पास बने गडढों में खड़े झाड़ का फायदा उठाते हुये गुम हो गया। इस व्यक्ति के छलांग लगाने के बाद ट्रेन भी रूकी वहीं गेट नं. 260 के चैकीदार की जानकारी पर स्थानीय लोगों ने इसका पीछा भी किया। वहीं व्यक्ति को संदिग्ध मानकर पुलिस के सौ नम्बर पर भी सूचना दी गयी लेकिन मौके पर मगोर्रा पुलिस करीब एक घंटे बाद पंहुची। वहीं हाईवे पुलिस ने तो मौके पर जाना ही उचित नहीं समझा। घटना के विषय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लेकर एसपी देहात तक को जानकारी दी गयी लेकिन पुलिस इस संदिग्ध व्यक्ति को खोजने में नाकामयाब ही साबित हुयी जबकि इस प्रयास में ग्रामीण भी सहयोग को तैयार थे। आशंका जताई जा रही है कि उक्त व्यक्ति या तो किसी का सामान लेकर ट्रेन से कूदा है या उसका मकसद कोई और रहा है। साथ ही इस घटना ने रेलवे सुरक्षा की भी पोल खोल दी है जबकि रेलवे पुलिस के अधिकारी ट्रेन में अच्छी सुरक्षा व्यवस्था का दावा करते हैं लेकिन किसी भी रेल सुरक्षा कर्मी ने इस व्यक्ति को पकड़ने में कोई पहल नहीं दिखाई। वहीं पुलिस का खुले स्थान में संदिग्ध को न पकड़ पाना व्यवस्था की पोल खोलता है। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti