मथुरा : ब्रज में सावन का अपना अलग ही महत्व है। पेड़ों पर पड़े झूले, पनघट पर मस्ती करती ग्वालिनें, नाचते हुए मोर, आसमान में सतरंगी इन्द्रधनुष..., जी हां... ऐसा ही कुछ नजारा था अग्रवाल क्लब के सावन की चौपाल कार्यक्रम में।
सर्व प्रथम पंक्चुअलिटी हाउजी का आयोजन गुंजन अग्रवाल एवं लवली मित्तल द्वारा किया गया। इसमें जोनिका गर्ग, नीतू गर्ग, सरज गर्ग, वर्षा अग्रवाल, अंशू अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, राधिका अग्रवाल विजयी रहीं।
हंस बलिये कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। इस कार्यक्रम के मंचन में हास्य, नृत्य और मस्ती का ऐसा अभिनव सम्पूर्ण मिश्रण प्रस्तुत किया गया कि सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। उक्त मंचन के अन्तर्गत प्रतिभागी सदस्याओं को पांच समूहों में बांटा गया, जिसमें सर्वप्रथम पीएसपी (पति से परेशान) ग्रुप द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई। इसमें अपने-अपने पतियों पर फब्तियां कसते हुए प्रियंका मित्तल, लवली मित्तल, रुबी गोयल, नीतू गर्ग, गुंजन अग्रवाल एवं निकिता तायल ने सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके पश्चात पीपीबी (पति पे भारी) ग्रुप द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई। इसमें गरिमा सिंघल, योगिता तायल, मीनल मित्तल, वर्षा गर्ग, डौली बंसल एवं नेहा गर्ग ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
तत्पश्चात जेजेडएच ग्रुप की प्रीति अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, निशा अग्रवाल, वन्दना अग्रवाल एवं अंजना अग्रवाल द्वारा प्रस्तुति दी गई। चौथे नम्बर पर पीएसआई (पति से इम्प्रैस) ग्रुप की सदस्य प्रीति अग्रवाल, रुबी अग्रवाल, रति अग्रवाल, राखी अग्रवाल, गीता गोयल एवं सुहानी गोयल द्वारा प्रस्तुति की गई। इसके बाद प्ले का आखिरी ग्रुप एसपीएन (सबकी पसन्द निरमा) ग्रुप द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई। इसमें दीप्ती अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, अनुपमा अग्रवाल, पारुल अग्रवाल एवं अमृता अग्रवाल ने अपनी अदाओं से सभी का मन मोहा।






Related Items
सामरिक महत्व, सतत विकास का अद्भुत उदाहरण है ग्रेट निकोबार परियोजना
जब कुदरत बदल ले मिज़ाज, तो कैसे पढ़ें आसमान की ज़ुबान!
भव्यता के बीच खो रही है ब्रज की नैसर्गिक होली