मथुरा। लगभग ढाई वर्ष पूर्व चाचा और चाची द्वारा नाबालिग भतीजी को बेचने का मामला न्यायालय के आदेश पर गोविंद नगर थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित लड़की किरन पुत्री स्व. नत्थूलाल निवासी कच्ची सड़क बैरागपुरा गली नंबर चार ने रिपोर्ट लिखाई है कि नाबालिग होते हुये भी उसके चाचा ने हरीश नामक व्यक्ति और चाची लता शर्मा के साथ मिलकर जबरदस्ती बेच दिया। सागर पुत्र श्याम निवासी गली पातीराम मण्डी रामदास आदि सात लोगों ने उसके साथ बुरा-भला किया। पीड़ित लड़की का कहना है कि सागर ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





