मथुरा। दुपहिया वाहनों को चुराकर भतपुर राजस्थान बेचने वाले अपराधी गिरोह के दो बदमाशों को आज पुलिस ने चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी दो एक्टिवा स्कूटर, दो बाइक और नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। इनके दो अन्य साथियों के भी नाम पकड़े गये बदमाशों ने बताये है। आज इस सब की जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि फरह पुलिस के निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी अपनी पुलिस टीम के साथ रैपुराजाट चैकी के सामने चैकिंग कर रहे थे तभी टोल प्लाजा की ओर से बाइक संख्या यूपी 85-0743 हीरो होण्डा पर दो व्यक्ति आ रहे थे। जो पुलिस को देखकर भागने लगे। इससे उनकी बाइक गिर गयी। पकड़े गये लोगों ने पूछताछ में अपना नाम सतीश पुत्र रज्जो उर्फ राजवीर निवासी बरारी और योगेश उर्फ बबलू पुत्र प्रमोद निवासी बरारी बताया। यह अपनी बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया कि चुराई गयी दो एक्टिवा तथा दो बाइक रैसूगढ़ी के सामने अतरसिंह के अहाते में रखी है। बताये स्थान पर पहंुचकर पुलिस ने एक्टिवा बिना नम्बर काले रंग की तथा दूसरी बिना नम्बर वाली बरामद की। काले रंग की बाइक बिना नम्बर हीरो होण्डा व एक ऐसे ही रंग की बाइक मिली। इन्होंने बताया कि हम दोनों कर्मवीर पुत्र वेदराम निवासी पैंगांव शेरगढ़ व बन्टू निवासी बरारी ने मिलकर कृष्णा नगर टाउनशिप हाइवे गोवर्धन क्षेत्र से चोरी कर इकटठी की है। पकड़े गये सतीश पर सात और योगेश पर दो अपराध चल रहे है।





