चार पेटी शराब सहित दो दबोचे

मथुरा। कोसीकलां थाना पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान दो शराब तस्कर को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। जबकि एक युवक भाग जाने में सफल रहा। 

 थाना कोसी के अन्तर्गत गोपालबाग चैकी प्रभारी प्रदीप कुमार को सूचना मिली कि बुखरारी रोड पर तीन युवक चोरी की बाइक पर अवैध शराब लेकर कोसी की तरफ आ रहे है। कस्बा इंचार्ज लोकेश भाटी, कोटवन चैकी इंचार्ज हरवेन्द्र मिश्रा, संजीव, अनिल आदि पुलिस टीम ने सुपाना मोड पर अपना जाल बिछाया। रात्रि करीब 8 बजे तीन युवक दो बाइक पर आते दिखाई दिये। पुलिस ने जब उन्हें रोका तो रात्रि का फायदा उठाकर एक युवक भाग जाने में सफल रहा। जबकि दो बाइक सवारों को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके कब्जे से देशी शराब के 4 पेटी क्वार्टर बरामद किये हैं। पूछताछ के दौरान उक्त लोगो ने अपना नाम पलवल निवासी दीपक पुत्र राजू, महराना बरसाना निवासी बॉबी पुत्र रमेश बताया। उन्होने भागे हुये साथी का नाम रोहताश पुत्र भगत सिंह निवासी बठैन गेटी कोसीकलां बतााया। पुलिस ने पकडे गये दोनों तस्करों को जेल भेज दिया। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti