चार हजार जवानों की तैनाती में जन्मेंगे कान्हा

 सुरक्षा एजेंसी द्वारा लगाए गए जवान 

जन्मभूमि परिसर के आसपास सभी वाहन प्रतिबंधित 

मथुरा। शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर पुलिस छावनी में तब्दील हो जाएगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर। जन्मस्थान और आसपास के क्षेत्र में चार हजार सिपाही तैनात रहेंगे। मिश्रित और संवेदनशील क्षेत्रों में खुफिया एजेंसियां निगाहें हर अवांछनीय तत्वों ने रखेंगी। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म महोत्सव श्रीकृष्ण जन्मस्थान और द्वारिकाधीश मंदिर पर शनिवार को मनाया जाएगा। जन्म महोत्सव की सुरक्षा करीब चार हजार जवानों के हाथ में रहेगी। जवानों की ड्यूटी आज शुक्रवार को लगा दी गई। होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, रेलवे और बस स्टैंड की निगरानी कराई जा रही है। संदिग्ध लोगों को गहन पूछताछ के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।जन्मोत्सव पर जन्मभूमि परिसर के आसपास में वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। बसें भी शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। पालिका प्रशासन ने पिछली बार श्री ष्ण जन्मस्थान के गेट के आसपास कारपेट बिछाया था, इस बार जन्मस्थान के मुख्य द्वार पर कालीन बिछाया जाएगा। पिछले गेट से गोोवद नगर थाना होते हुए गोविंद नगर और महाविद्या से पोतरा कुंड से आगे मुख्य दरवाजे तक कारपेट बिछाया जाएगा। पालिका ने दो बड़े स्वागत द्वार बनवाए हैं। पांच बेड की एक डिस्पेंसरी गेट के पास लगेगी।

 

बॉक्स 

पांच दिन तक नहीं होगी विद्युत कटौती 

 

जन्मोत्सव पर्व को लेकर गुरुवार से ही पांच दिन तक मथुरा में कोई कटौती नहीं होगी। विद्युत वितरण निगम ने नगर के तीन सब स्टेशनों पर अधिशासी अभियंताओं की ड्यूटी लगाई है। अधीक्षण अभियंता प्रदीप मित्तल ने कृष्णानगर सब स्टेशन अधिशासी अभियंता नगर लोकेश कुमार के हवाले किया है। मसानी सब स्टेशन पर अधिशासी अभियंता (टेस्ट) राजीव कालरा तैनात रहेंगे, तो औरंगाबाद सब स्टेशन पर अधिशासी अभियंता (वृंदावन) बीपी सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। अधिशासी अभियंता तीन से सात सितंबर तक ड्यूटी देंगे और व्यवस्थाओं को संभालेंगे। सभी उप खंड अधिकारियों की भी संबंधित सब स्टेशनों पर ड्यूटी लगाई गई है। लाइन स्टाफ भी बढ़ाया जा रहा है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti