रांची । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव करोड़ों रुपये के चारा घोटाले मामले में सोमवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत में पेश हुए। अदालत ने दुमका कोषागार से अवैध तरीके से 3.31 करोड़ रुपये की निकासी से जुड़े मामले में 38 लोगों को तलब किया था। इसमें लालू यादव भी शामिल थे। लालू रविवार शाम को पटना से रांची पहुंचे। मामले की सुनवाई अभी चल रही है।
लालू यादव को पहले ही चारा घोटाला मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। उन्हें अक्टूबर 2013 में पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी। वह फिलहाल, जमानत पर बाहर हैं।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
सुनें : बिहार में मुस्लिम-यादव गठजोड़ का है यह हाल...
पानी के अवैध कनेक्शन का अजीबोगरीब मामला, पल्ला झाड़ते दिखे अधिकारी
लाल बहादुर शास्त्री ने ऐसे दिया घोटाला न होने का सबूत