चालान भरने वालों की लगी लंबी लाइन

चालान भरने वाली की लगी लाइन

मथुरा। ग्राम प्रधान चुनाव की तिथियां नजदीक आने के साथ ही आज स्टेट बैंक पर पर्चा भरने के बाद चालान फीस जमा कराने को लेकर सुबह आठ बजे से प्रधान पद के उम्मीदवारों और उनके समर्थकांे की लंबी लाइन लगी रही। स्टेट बैंक मंे ही यह चालान फीस जमा होनी थी। प्रशासन द्वारा मुख्य शाखा को ही इसके लिये अधिकृत किये जाने से भारी अफरा तफरी बनी रही। स्टेट बैंक चैराहे पर भारी भीड़ के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ और लोगों को असुविधा भी झेलनी पड़ी। 

लाइन में लगे प्रधानी पद के उम्मीदवार और समर्थकांे में इस बात पर नाराजगी देखी गयी कि प्रशासन द्वारा यदि स्टेट बैंक को ही अधिकृत किया गया तो सभी शाखाओं को चालान फीस जमा करने का अधिकार दिया जाना चाहिये था। ब्लाक स्तर पर नामांकन के चलते उन क्षेत्रों के बंैकों को भी अधिकृत करने से भीड़ में कमी आती लेकिन ऐसा नहीं किया गया जिसकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। चालान जमा करने की तिथि नजदीक होने के कारण स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर प्रातः काल से ही लंबी लाइन लगी रही। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti