मथुरा। मथुरा छावनी में हड्डियों व आँखों की जांच के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस शिविर का उद्घाटन सुधा शिवाने, श्रेत्रीय अध्यक्ष आवा आर्मी वाईव्स वेलफेयर ऐसोशिएशन ने किया। इस शिविर का आयोजन आवा की अगुवाई में 4001 द्वारा आवा दिवस समारोह के अंर्तगत किया गया। इस शिविर में महिलाओं और बच्चों की हड्डियों व आँखों की जाँच की गई और उन्हें 5 से 10 वर्ष के बच्चों में होने वाले नेत्र रोगों व 40 वर्ष की उम्र से अधिक की महिलाओं मे होने वाले हड्डियों के रोगों से अवगत कराया गया और इन रोगों के रोक थाम के उपाय बताए गए।
इस शिविर के दौरान चिकित्सा विशेषज्ञों ने महिलाओं व बच्चों द्वारा विभिन्न सवालों के जवाब दिए और स्वस्थ जीवन करने के उपायों के पर्चे वितरित किए गए। इस शिविर में महिलाओं और विशेष रूप से बच्चों ने बढ चढकर भाग लिया और चिकित्सा के विभिन्न पहलुओं में दिलचस्पी दिखाई। इस शिविर में लगभग 800 महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया।





