चित्रांश सेवा समिति ने हैनीमैन जयन्ती मनाई

मथुरा। होम्योपैथी के प्रणेता डा0 हैनीमैन की जयंती चित्रंाश कल्याण समिति मथुरा द्वारा इनके द्वारा संचालित दीप वन्दना दातव्य होम्यों चिकित्सालय राम लीला ग्राउण्ड के पास मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारम्भ वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष नंद किशोर वार्ले वाले, इण्डियन होम्यों एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष डा0 बी0पी शर्मा तथा डा0 सुनील दक्ष द्वारा डा0 हैनीमैन के चित्र पर माल्यापर्ण करके एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया। सुखेदव चतुर्वेदी द्वारा मंगलाचरण किया गया। डा0 डी0पी0 शर्मा द्वारा डा0 हैनीमैन के जीवन तथा कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रकाश डाला गया कि किस प्रकार कुनैन का आविष्कार किया गया। डा0 सुनील दक्ष ने कहा कि एलोपैथी के चिकित्सक होने के बावजूद भी उन्होंने अनुसंधान करके होम्योपैथी की दवाओं का आविष्कार किया एवं रोगियों के लिये सस्ती व सुलभ चिकित्सा पद्वति उपलब्ध कराई। इसके उपरान्त काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें केसी गौड, आरसी भाटिया, शैलेन्द्र कुलश्रेष्ठ, माधव चतुर्वेदी, सुखदेव चतुर्वेदी, सुरेश गौतम, नरेन्द्र मोहन सक्सैना, आदि द्वारा काव्य पाठ करके श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। जगदीश अस्थाना, आरपी सक्सैना, एनएम शर्मा, एम0पी तिवारी एवं वाष्र्णेय ने होम्यो चिकित्सा तथा दीप वृन्दना चिकित्सालय की सराहना करते हुए इसके लाभ पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र कुलश्रेष्ठ द्वारा किया गया तथा एस0एस0 जौहरी ने उपस्थित व्यक्तियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti