वाहन किए सीज
मथुरा। एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए वाहन चैकिंग एवं संदिग्ध लोगोें व बैंक के निकट घूमने वाले संदिग्ध लोगों की चैकिंग अभियान में पुलिस की सख्ती से जुर्माना वसूलने के साथ ही बड़ी संख्या में वाहनों के चालान करने एवं संदिग्ध लोगों को जेल भेजने में सफलता हासिल की।
एसएसपी मथुरा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में बैंक और बैंक के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग, बस स्टैण्ड व उनके पास संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग एवं अन्य कई भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चैकिंग, तीन सवारी, बिना हेल्मेट व संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये। उक्त चैकिंग अभियान के दौरान जिले में 670 संदिग्ध व्यक्ति, 452 वाहन, 05 वाहन सीज, 87 चालान किये तथा 12350रू0 शमन शुल्क वसूल किया गया तथा थाना कोसीकलॉ में उक्त अभियान के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को 02 नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। जनता व जनप्रतिनिधियों द्वारा थाना प्रभारियों को सीयूजी नम्बर पर कॉल करने पर फोन नहीं उठाये जाने के कारण मिली शिकायतों में के सम्बन्ध में सभी थाना प्रभारियों को काठोर व दण्डात्मक कार्यवाही के चेतावनी दी तथा साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में कभी भी उनके द्वारा सीयूजी पर कॉल करके चैक किया जा सकता है। तथा फोन रिसीव न होने उनके खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।





