चैकीदार से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 23 हजार

मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत आज दोपहर बिजली का बिल जमा करने गये एक व्यक्ति से बाइक सवार बदमाशों ने 23 हजार रूपये लूट लिये और फरार हो गये। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुसाजा बदायूं का रहने वाला जितेन्द्र पुत्र धनपाल वृन्दावन के अटल्ला चुंगी स्थित अग्रवाल सत्संग भवन में चैकीदारी का कार्य करता है। आज सुबह संस्था के व्यवस्थापक मनोहर लाल पाठक ने जितेन्द्र को बिजली का बिल जमा करने के लिए 23 हजार दिये। रूपये लेकर जितेन्द्र बिजलीघर जा रहा था तभी रास्ते में रामकिशन मिशनल अस्पताल के पास प्लेटिना बाइक पर सवार तीन लोग आये और उसकी जेब से 23 हजार रूपये लूटकर ले गये। दिनदहाड़े हुयी इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पंहुची पुलिस ने जितेन्द्र को पूछताछ के लिए ले गयी। पुलिस द्वारा जितेन्द्र से पूछताछ की जा रही है और घटना के बारे में पुलिस उससे विस्तृत जानकारी ले रही है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti