शहर व देहात में सजाये गये विभिन्न देवी मन्दिर, विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित
मथुरा। चैत्र नवरात्रों व नवसम्वत के अवसर पर आज जहाॅ हिन्दू वादी विभिन्न संगठनों ने अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर नवसम्बत का स्वागत किया गया वहीं चेत्र नवरात्रों को लेकर शहर व देहात के विभिन्न मन्दिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये। जहाॅ प्रातः काल से देवी भक्तों की मन्दिरों पर भीड़ उमड़ रही थी। माॅ के भक्तों ने पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए मनौती माॅगी।
चैत्र नवरात्रि व नवसम्वत को लेकर जहाॅ देवी मन्दिरों पर प्रातः काल से ही माॅ भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। माॅ भक्तों ने देवी माॅ की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की वहीं शहर व देहात के विभिन्न देवी मन्दिरों दुर्गा सप्तशती पाठ व अखण्ड रामयाण पाठ के आयोजन किये गये तथा देवी मन्दिर के महन्तों के सानिध्य में वेदों के साथ हवन पूजन किये गये। वहीं हिन्दूवादी संगठनों द्वारा नवसम्वत सर को लेकर विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रगम आयोजित किये गये। नववर्ष मेला महोत्सव समिति ने नव सम्बतसर के आगमन से पूव शहर में दो दिवसीय मेला लगाकर लोगों को नव सम्बतसर को उत्साह व उल्लास के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया गया तथा इस अवसर पर मेला मंच में भारतीय महापुरूषों के नाम पर साज सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई व ब्रज संस्कृति के अनुरूप विभिन्न वर्गो के बच्चों के मध्य दर्जनों प्रतियोगिताए आयोजित की गई।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS