चैथ नहीं देने पर व्यापारी की हत्या की योजना बनाते पाॅच बदमाश गिरफ्तार

स्वाॅट टीम को मुठभेंड़ में मिली सफलता, भारी मात्रा में असलाह व बाइक बरामद

पुलिस लाइन में पत्रकारवार्ता कर अपराधियों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी

मथुरा। जनपद की स्वाॅट टीम ने आज व्यापारी द्वारा चैथ नहीं देने पर व्यापारी की हत्या की योजना बनाते समय पाॅच बदमाशों को भारी असलाह बरामद कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस की इस कार्यवाही पर एसएसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रूपयें की नगदी से पुरस्कृत करने की घोषणा की हैं। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम, एसपी क्राईम अशोक कुमार राय ने पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि जनपद में बढतें अपराधों को रोकनें के लिए जनपद पुलिस ने अपराधियों को धरपकड़ शुरू कर दी हैं। इसी श्रंखला में जनपद की स्वाट टीम को मुखविर से सूचना मिली की राया के मुख्य बाजार में वाइक सवार पाॅच युवक एक व्यापारी की हत्या के लिए आने वाले हैं। स्वाट टीम के प्रभारी राजेन्द्र कुमार सिंह ने सूचना से आला अधिकारियों को अवगत कराया और थाना राया प्रभारी संजीव सिंह चैहान व पुलिस बल के साथ बदमाशों को पकड़नें के लिए बाजार में सादावर्दी में पुलिस बल तैनात किया तभी थोड़ी देर बाद दो बाइकों पर पाॅच युवक व्यापारी की हत्या करने के उद्देश्य से आये तभी मुखविर ने पुलिस को इशारा कर बदमाशों की जानकारी दी। पुलिस बल ने घेरा बन्दी कर वाइक सवार युवकों पकड़नें का प्रयास किया लेकिन पुलिस को देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। लेकिन पुलिस ने जवावी कार्यवाही करते हुए भागते हुए पाॅचों युवकों को पटेल पम्प के पास बाइक सहित दवोच लिया। पुलिस ने पाॅचों युवकों की तलाशी ली तो उनके कब्ज्ेंा से तीन तंमचें 5 कारतूस, जिन्दा व दो खोखा कारतूस दो बाइक अपाचें तथा स्पलेडर गाड़ी बरामद की। पुलिस पकड़ें पाॅचों बदमाशों को ले आयी और पुछताछ में बदमाशों ने अपने नाम रोहित कश्यप, पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बसदई थाना गौड़ा जनपद अलीगढ़, रवि कुमार पुत्र जगतपाल सिंह निवासी सिकतरी थाना गौडा अलीगढ, वीकेश कुमार पुत्र सुग्रीव सिंह निवासी ग्राम माती थाना गौड़ा अलीगढ, गुड्डू सिंह पुत्र वकील सिंह निवासी चिन्ता की नगरिया थाना गौड़ा, अलीगढ़, नकुल कुमार पुत्र चन्द्रबोस निवासी ग्राम माती थाना गौड़ा अलीगढ़ बताया। बदमाशों ने बताया कि वह राया के थोक व्यापारी से 25 लाख रूपयें की चोथ माॅगी जब व्यापारी ने चोथ देने से मना कर दिया तो उन्होंने व्यापारी की हत्या की योजना बना डाली और वह व्यापारी की हत्या करने के उद्देश्य से राया आये थे कि रास्तें में पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पकड़ें गये बदमाश नकुल ने बताया कि उनके गैंग का मुखिया हरेन्द्र उर्फ गुड्डा निवासी नगला ग्राम मती गौड़ा अलीगढ़ है वह ही पूरे गैंग को चलाता है और उसी ने व्यापारी से चैथ माॅगी थी। हरेन्द्र के गैंग में दर्जन युवकों इस कार्य में कार्यरत हैं। उसें एक हत्या करने के 2.50 लाख रूपयें मिलते हैं। पुलिस ने पाॅच युवकों का चालान कर गैग के मुखिया हरेन्द्र की तलाश शुरू कर दी हैं। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना राया प्रभारी संजीव सिंह चैहान, स्वाट टीम प्रभारी राजेन्द्र दीक्षित, मुनेश बाबू, हरवीर सिंह, उमेश कुमार, रामरजपाल, गिरीश कुमार, अरविन्द कुमार, विजयपाल, चरन सिंह, गोपाल आदि सिपाही मौजूद थे। पुलिस टीम को एसएसपी की ओर से दस हजार रूपयें की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti