चैयरमैन ने रूकवाया विधुत विभाग की भूमिगत लाइन खुदाई का कार्य

ठेकेदार ने पालिकाध्यक्ष पर लगाया मारपीट का आरोप

वृन्दावन। वृन्दावन में विधुत विभाग के ठेका कर्मचारियों द्वारा डाली जा रही भूमिगत केबिल को लेकर चल रहें खुदाई कार्य के दौरान पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने मौके पर पहुंच कर कार्य कर रहें कर्मचारियों को कार्य करने से रोकतें हुए हड़का दिया। जिसेंसे कुपित हो ठेकेदार ने पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम पर उसे व कर्मचारियों के साथ गाली गलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने पहुंच गया। 

घटनाक्रम के अनुसार पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम को क्षेत्रीय नागरिकों से लगातार विधुत ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा पुरे वृन्दावन क्षेत्र की सड़कों को गैर कानूनी व मनमानी तरीके से खोदे जाने की शिकायत की थी। जिसमें रविवार को पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम चीरघाट क्षेत्र में खुदाई किये जाने की जानकारी मिलनें पर पहुूंच गये और वहाॅ कार्य कर रहें कर्मचारियों से रात के अन्धेरे में दुर्घटना की आशंका के मदद्ेनजर खुदाई रात की बजाय दिन में खुदाई करने की बात कहीं जिस पर ठेका कर्मचारी पालिकाध्यक्ष से अभद्रता करने लगें जिस पर पालिकाध्यक्ष व ठेकेदार के नौक झौक हो गई और पालिका अध्यक्ष ने खुदाई कार्य को तत्काल प्रभाव से बन्द करा दिया। जिससे कुपित हो ठेकेदार अशोक सिंह अपने कर्मचारी मयूल, परवेश, रहीम, एवं बजूल के साथ कोतवाली पहुंच गया और पालिकाध्यक्ष पर गाली गलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मामलें की जाॅच करने की बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहीं हैं। वहीं क्षेत्र के लड्डू, वैभव, विजय इत्यादि का कहना है कि ठेकेदार कर्मचारी केबिल डालनें के नाम पर पालिका द्वारा हाल ही में बनाई गई सड़कों को बेतरतीब तरीके से खोदने में लगा है जिससें नगर वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने बताया कि यह विधुत ठेकेदार पालिका को नवीन सड़कों को पालिका को बिना विश्वास में लिये खुदाई कर रहें है जबकि इनकों पालिका में पहलें से ही खुदाई का नक्शा देना चाहिये था जिससें की खुदाई वाले क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कुछ समय बाद कराया जा सकता था जिससे पालिका को आर्थिक नुकसान होने से बचाया जा सकता है लेकिन ठेका कर्मचारियों की मनमानी व लोगों के विरोध के चलते फिलहाल कार्य को रूकवा दिया गया हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti