मथुरा । थाना गोविन्द नगर अन्तर्गत मसानी चैराहे से एक महिला के पर्स से 500 रूपये व एटीएम चोरी करते एक महिला और उसकी साथी को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि संध्या वर्मा पुत्री हरिप्रसाद निवासी महेन्द्र नगर के पर्स से नगदी व कार्ड चुराते वंदना पत्नी दीपक निवासी झुग्गी झोंपड़ी शाहगंज आगरा आदि दो को पकड़ा है।





