दो शातिरों को चोरी की चार पहिया गाड़ियों के असली कागजों के साथ वृंदावन पुलिस पकड़े
मथुरा। सड़क दुर्घटनाओं में खराब हुयीं चार पहिया गाड़ियों को उनके मालिकों से खरीदकर फिर वाहनों की चोरी करवाकर उनमें असली कागजों के नंबर अंकित कराके ऊंचे दाम पर गाड़ियां बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को वृंदावन पुलिस ने गिरफ्तार कर एसएसपी के सामने पेश किया है। जबकि इनका तीसरा साथी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में आज प्रेसवार्ता में एसएसपी बबलू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जैंत चैकी प्रभारी राकेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर जैंत चैकी क्षेत्र के पास से गिरोह के दो सदस्यों बबुआ उर्फ मुजाहिब निवासी कोतवाली मथुरा व इमरान पुत्र इकबाल निवासी इटावा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से यूपी 75 आर 7777 हुण्डई वेरना कार तथा एचआर 26 बीसी 8999 स्विफ्ट वीडीआई तथा मारूती आल्टो कार संख्या एचआर 26 एटी 8007 बरामद हुई है। इनमें से स्विफ्ट वीडीआई कार पर पुलिस का निशान बना हुआ है। इनका एक साथी पुलिस की पकड़ से दूर है। पकड़े गये बदमाशों ने बताया कि वे दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों के मालिकों से उनके कागज खरीद लेते थे और फिर चोरी के वाहनों में इनका प्रयोग कर ऊंचे दामों पर कार बेचते थे। इनके पास से पुलिस ने तमंचा कारतूस भी बरामद किया है।





