मथुरा। शहर के होलीगेट चैराहे से द्वारिकाधीश तक स्कूली वाहनों के कारण सुबह और शाम लगने वाला जाम लाइलाज होता जा रहा है। जिससे कई कई घंटे तक लोग जाम के झाम में पफंसे रहते है। आपात स्थिति में भी इस बाजार से लोगों का निकल पाना दूभर बना हुआ है। शहर का मुख्य बाजार कहलाने वाला छत्ता बाजार, कंसखार, विश्राम बाजार क्षेत्रा में दुकानदारों के वाहनों के मुख्य सड़क पर खड़े होने के साथ साथ सुबह और जाम दोनों ओर से आने वाले स्कूली वाहनों के कारण जबरदस्त जाम की स्थिति बनी रहती है। द्वारिकाधीश से होलीगेट तक आना वाहन पर दूर पैदल भी निकलना दूभर हो जाता है। कई कई घंटे तक लोग जाम में पफंसे रहते है। पुलिस व प्रशासन भी इस समस्या से जानबूझ कर अनभिज्ञ बना हुआ है। पूर्व में कई बार जाम की इस समस्या से निजाम दिलाने को इस बाजार में वन वे ट्रैपिफक व्यवस्था और भारी वाहनों पर प्रतिबंध् की व्यवस्था की गई है लेकिन यह कुछ ही दिन बाद घ्वस्त हो जाती है। जिससे यह समस्या लाइलाज हो गई है।





