छाता चीनी मिल चालू करने की कार्रवाई से किसान खुश

छाता तहसील के किसानों की अब होगी तरक्की

किसान सभा करेगी मुख्यमंत्री का स्वागत 

मथुरा। किसान सभा की द्वारिकाधीश यादव के चैमुंहा कस्बा स्थित निवास पर हुई बैठक में शुगर मिल को चालू कराने की कार्रवाई से खुश होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वागत करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसान सभा का एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री अखिलेश का स्वागत करेगा। सभा के जिलामंत्री द्वारिकाधीश यादव, नगर पंचायत चेयरमैन बिहारी राम पहलवान, वरिष्ठ नेता पातीराम सिसौदिया, जसवंत सिंह पवार, अकबरपुर के प्रधान अमर सिंह, राजेन्द्र सिंह प्रधान, ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के महामंत्री ठा. थान सिंह, जिला पंचायत सदस्य ठा. मुकेश प्रताप सिंह ने छाता चीनी मिल को चालू कराने की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई दी। उनका कहना था कि मिल बन्द होने से छाता तहसील के किसानों ने गन्ने की फसल करना बंद कर दिया था, जबकि गन्ना की फसल ही किसानों की जान बचा सकती है। जबसे गन्ने की फसल बोना बंद हुआ है, तब से किसानों की तरक्की के रास्ते बंद से हो गए। अब मिल चालू होने से किसानों की तरक्की होगी, साथ ही जमीन की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ेगी। द्वारिकाधीश यादव व चेयरमैन बिहारीराम पहलवान ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी है। मुख्यमंत्री अखिलेश ने चीनी मिल के चालू कराने के फैसले को केबिनेट में पास करा कर मरते किसानों को संजीवनी पिला दी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री को यहां बुला कर उनका स्वागत किया जाएगा। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti