
छाता तहसील दिवस के दौरान जनसमस्याऐं सुनते प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया एवं डीएम राजेश कुमार एवं अन्य
मथुरा। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग किशन सिंह अटोरिया एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील छाता में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। तहसील दिवस मे आज प्राप्त 110 शिकायतों मे से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, तथा शेष शिकायतो को संबंधित अधिकारियो को हस्तगत कराते हुए सभी उप जिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों को सभी लंबित एवं आज प्राप्त प्रकरणों को एक सप्ताह में निस्तारित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने तहसील छाता का निरीक्षण भी किया। उन्होंने यह भी कहा है कि उच्च स्तर के सम्बन्धित मामले प्राप्ति के 15 दिन के अन्दर आवश्यक रूप से निस्तारित करने की कार्यवाही करें। किसी भी शिकायत को अधिक समय तक लंबित न रखाजाये, इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी यदि किसी स्तर से कोई कमी आती है तो संबंधित के खिलाफ कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने अवैध कब्जो पर भी सख्त रूख अपनाते हुए अवैध कब्जो को तत्काल हटाने के निर्देश देते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक मंजिल सैनी, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS