मथुरा। छाता शेरगढ गौमत रोड पर रात्रि में रोडवेज बसे चलाने की मांग जिलाधिकारी से ग्रामीणो ने की है। सांय 6 बजे के बाद व प्रातः सात बजे से पहले इस रोड पर रोडवेज बसे नही चलती और नही कोई टैम्पो मिलता है। छाता शेरगढ चैराहे पर सेकडो की संख्या में ग्रामीण यात्री खडे रहते हैं। जब से शेरगढ गौमत पुल यमुना नदी पर बना है। तब से ही शेरगढ रोड पर 24 घंण्टे बाहनो को आवागमन रहता है। ग्रामीण करतार सिंह गुर्जर, खेमचन्द्र अग्रवाल, ठा0 बीरीसिंह जादौन, प्रेमचन्द एड0, हरिओम सिंह, राजेश गुप्ता, ने जिलाधिकारी से जनहित में रात्रि को भी जेनर्म व रोडवेज की बसे चलाने की मांग की है।





