सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र परिसर मे विलाप करती महिलायें
मथुरा। थाना व कस्बा छाता के गांव सींगू थोक निवासी एक एलएलबी छात्र की कंरट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से नगर मे शोक की लहर दौड़ गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार भरतसिंह पुत्र रामवीर सिंह चैधरी उम्र करीब 17 साल अपने मित्र जितेन्द्र गौड की छत पर डिश एंन्टीना लगा रहा था। इसी दौरान 11 हजार केवी की विद्युत लाइन की चपेट मे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। आनन-फानन मे उसे कोसीकलां के एक हास्पीटल मे ले जाया गया। किन्तु डाक्टरों ने उसे मृत बताकर वापिस कर दिया। मृतक एलएलबी की पढाई के साथ साथ सामलियां बघेल एडवोकेट के यहां बकालत कार्य सीख रहा था। उसकी मौत हो जाने से छाता बार के अधिवक्ताओं समेत पूरे नगर मे शोक की लहर दौड गयी है





