छात्र-छात्रायें अपने व्यक्तित्व का निर्माण करें - डा. अशोक अग्रवाल

बीएसए कालेज में युवा सप्ताह के समापन अवसर पर प्रतियोगिता में भाग लेती महाविद्यालय की छात्रा

बीएसए कालेज में युवा सप्ताह का समापन

मथुरा। बाबू शिवनाथ अग्रवाल महाविद्यालय में युवा सांस्कृतिक सप्ताह के समापन पर छात्र-छात्राओं से अपने आर्शीवचनों में प्राचार्य डा. अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि वे अपने सर्वांगीण विकास पर ध्यान केन्द्रित करते हुए अपना व्यक्तित्व निर्माण करें व अपनी शिक्षा-दीक्षा और प्रस्तुतियों को पूर्ण मनोयोग एवं निष्ठा के साथ उत्कृष्ठ परिणामों की अपेक्षा के साथ महाविद्यालय की कीर्ति पताका को क्षितिज का स्पर्श करा समय का सद्पयोग करें। कार्यक्रम समन्वयक डा. प्रवीण अग्रवाल ने संचालन करते हुए बताया कि डा. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले युवा महोत्सव में विजेता छात्र-छात्रायें डा. विजय शर्मा व डा. रुचि अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिभाग कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाने में योगदान करेंगे। जिस प्रकार पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मोत्सव मेला में आयोजित हुई प्रश्नमंच प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं प्रशान्त वार्ष्णेय, गोविन्द लवानियां व निहारिका गोयल ने महाविद्यालय को (द्वितीय) स्थान प्राप्त कराया। प्रतियोगिताओं के निर्णायकों डा. मधुबाला गर्ग, डा. बरखा अग्रवाल, डा. सुजाता मलिक, डा. उमा रानी, डा. आनन्द वीर सिन्धु, डा. नीलेश पाण्डेय ने रंगोली में बाल सुधा, कार्टूनिंग में रानी वरुण, पेन्टिंग में दीक्षा अग्रवाल, फोटोग्राफी में जयन्त यादव, काव्य-पाठ में चित्रांगदा मिश्रा, वाद-विवाद में प्रशान्त वार्ष्णेय एकल अभिनय में पवन कुमार, सुगम गायन में दीक्षा गुप्ता को (प्रथम) तथा नृत्य प्रतियोगिता में लक्ष्मी शर्मा को (प्रथम), भारती निषाद (द्वितीय) तथा समान अंक प्राप्त करने पर नितिका गौतम व पूजा कुमारी को (तृतीय) विजेता घोषित किया जिन्हें महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव अन्तर्गत प्रबन्ध समिति द्वारा पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गई।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti