
मथुरा। जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 उमाशंकर शर्मा मथुरा ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि, मुख्य सचिव, समाज कल्याण अनुभाग 3, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के पत्र संख्या 966/26 मार्च 2014-4(215)/90 टी0सी0 1 दिनांक 20 जून 2014 तत्क्रम निदेशालय समजा कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या सी0 36/ स0क0/ पूर्व0छात्रवृ0/ शिक्षा निर्देश/ 2014-15 दिनांक 31.07.2014 के द्वारा निर्देशित किया गया था कि जनपद में कक्षा 9 व 10 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, सामान्य वर्ग छात्र छात्राओं को देय छात्ऱवृत्ति हेतु शैक्षिक सत्र 2014-15 से आॅनलाइन आवेदन करने की अवधि दिनांक 01 अगस्त 2014 से दिनांक 30 सितम्बर 2014 तक निर्धारित की गयी है। उक्त अवधि में एक माह व्यतीत हो जाने के बाद भी कक्षा 9 व 10 में अध्ययनरत छात्र छात्राओं एंव विद्यालय के प्रधानाचार्यों एंव संचालकों द्वारा आॅन लाइन आवेदन करने में रूचि नहीं ली जा रहीं है। यह स्थिति अत्यन्त खेदजनक है अतः जनपद में सुचालित समस्त हाईस्कूल इण्टरमीडियट कालेज के प्रधानाचार्यो एंव कक्षा 9 व 10 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति सामान्य वर्ग छात्र छात्राओं को निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 30 सितम्बर 2014 तक प्रत्येक दशा में अपने विद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति सामान्य वर्ग पात्र छात्र छात्राओं के शत प्रतिशत आॅन लाइन आवेदन कराना एंव उनका फाईनल प्रिन्ट आउट आवेदन पत्र निकालना सुनिश्चित करें, यदि समय सीमा समाप्त के बाद कोई पात्र छात्र छात्रा आवेदन करने के वंचित रहता रहती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित विद्यालय प्रधानाचार्य एंव अध्ययनरत छात्र छात्रा की होगी। आॅन लाइन आवेदन न करने एंव उसका फाईनल प्रिन्ट आउट न निकालनें पर उस छात्र छात्रा को इस कार्यालय द्वारा छात्रावृत्ति दिया जाना सम्भव नहीं होगा।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS