मथुरा। जेसी सप्ताह के अंतर्गत प्रथम दिन मथुरा कालिन्दी जेसीज द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत जगन्नापुरी स्थित श्रीकृष्ण प्राथमिक विद्यालय में शौचालय निर्माण करा कर उसका लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष रश्मि अग्रवान ने बताया की शौचालय निर्माण का मुख्य उददेश्य छात्राओंद्वारा स्कूलों में बिना शौचालय के पढ़ाई छोड़ने को रोकने का है। सचिव डौली अग्रवाल ने छात्राओं को खुले में शोच से होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रेम किशोर द्वारा इस कार्य के लिए मथुरा कालिन्दी संस्था की प्रशांसा की गई। इस अवसर पर बच्चों की पीने की पानी की समस्या के निस्तारण हेतु हैडपम्प भी लगवाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रजनी मालपानी, करिशमा बेरीवाल, संगीता, अलका, रश्मिी, मनीषा, शैली, प्रिया, रूचि, अनीता, रूपाली, मीना, मीरा, अमला आदि उपस्थित थे





