छात्राओं ने छात्रों को बांधी राखी

मथुरा। विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने रक्षाबंधन के पर्व पर राखी बनाकर अपने कौशल का परिचय दिया तथा छात्राओं ने साथी छात्रों को राखी बांधकर पर्व की शुभकामना की। 

सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में प्रधानाचार्य श्यामपाल सिंह की अध्यक्षता में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इस मौके पर मदन मोहन गौतम, राजाराम पाल, धर्मवीर सिंह, भोजपाल सिंह, देवकीनंदन ने रक्षाबंधन के पर्व का महत्व बताया। वहीं छात्र नितिन जय हर्ष आयुष, धर्मदेव, लक्ष्य कश्यप ने रक्षाबंधन के संबंधी घटनाओं पर प्रकाश डाला। छात्राओं द्वारा साथी छात्र भाईयों को राखी बांधी तथा छात्राओं ने मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन कर अपने कलाकौशल का परिचय दिया। अध्यापिकाओं में पारूल गुप्ता तथा प्रीति अरोड़ा व अनुभूति ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि छात्राओं में कामनी चैधरी, स्नेहा प्रजापति तथा वंशिका श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायिका रेखा श्रीवास्तव, अलका शर्मा व मंजनी सोलंकी ने विजयी छात्र एवं अध्यापिकाओं को पुरूस्कृत किया। 

जबकि फदर बीके मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भी छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधकर त्यौहार का आनंद लिया। छात्रों ने अपने बहिनों की रक्षा का संकल्प लिया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti