छात्रों और शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र

मथुरा। गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप शिक्षा भारती के प्रतिभावान छात्र - छात्राओं तथा शिक्षक - शिक्षिकाओं की उनकी उपलब्धियांे के लिए सराहना की गई है। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जूबिन इरानी ने कक्षा 12 के मिलन गोस्वामी, निषि सारस्वत, और अमन अग्रवाल एवं कक्षा 10 के प्रियंका गुप्ता, पर्व अग्रवाल, दक्ष भाटिया, पल्लवी अग्रवाल, उन्नति अग्रवाल तथा राशि कुलश्रेष्ठ एवं शिक्षक वर्ग में आदेश शर्मा, शशि टण्डन, संदीप कुलश्रेष्ठ, करन सिंह जायस, जयभूषण शर्मा, जितेन्द्र कुमार, रोहित अग्रवाल, एमके शारदा, संध्या सक्सैना तथा चन्द्रकला चैधरी को प्रशस्ति पत्र प्रेषित करते हुए भविष्य में भी प्रगति और महत्वपूर्ण योगदान की कामना की है। ज्ञानदीप के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया, शैक्षिक निदेशक केजी माहेश्वरी एवं प्रधानाचार्या निधि भाटिया ने शिक्षा के प्रति निष्ठा, परिश्रम, लग्न के साथ लक्ष्य के प्रति दृष्टि केन्द्रित करने का आहृान किया और अभूतपूर्व सफलता के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti