छात्रों ने तैयार किये माॅडल

 संस्कार विद्यालय में आयोजित प्रतिभा प्रयोगिता में छात्रों द्वारा बनाए गए माॅडलों का अवलोकन करते कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर 

मथुरा। संस्कार विद्यालय में विज्ञान तथा सामाजिक विषय पर ‘प्रतिभा’ का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन विधायक प्रदीप माथुर ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के चैयरमैन आरपी सिंघल, रमा सिंघल, डायरेक्टर अंकिता सिंघल तथा उपप्रधानाचार्य मुकेश झाा उपस्थित थे। प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्रों को दो वर्गो में बांटा गया। प्रथम वर्ग में कक्षा तृतीया के छात्र मानवेन्द्र ने अपने माॅडल चन्द्रयान के लिए प्रथम स्थान, कक्षा तृतीया के छात्र रोहित के माडल कृत्रिम उपगृह के लिए द्वितीय स्थान तथा कक्षा पंचम के छात्र अनुज को अपने माॅडल पनचक्की के लिए तृतीया स्थान प्राप्त हुआ। चैतन्य, मंयक, अवनि, नकुल आदि विद्यार्थियों द्वारा भी अच्छे माॅडल भी तैयार किये गये। द्वितीय वर्ग में कक्षा नवम् के छात्र उत्सव तथा अमन ने अपने माॅडल प्रदूषण से बचाव, कक्षा छः की छात्रा स्नेहा ने अपने माॅडल जलचक्र तथा कक्षा आठ के छात्र अभय, अंकित जनवर्धन तथा दीपक ने अपने माॅडल ज्वालामुखी के लिए तृतीया स्थान प्राप्त किया। जुनैद, विवेक, संदीप, कृष्णा, सीमा, नेहा का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। इस प्रदर्शनी में सम्पूर्ण भारत की हस्तकलाओं का भी प्रदर्शन किया गया। विज्ञान तथा सामाजिक विषय के शिक्षक सुधीर कुमार, हरीश पचैरी, विनती, निशा के मार्गदर्शन में छात्रों ने माॅडलों को तैयार किया गया जिसमें अर्चना, मनोज, नेहा, अभिषेक, पायल, महिमा ने उत्तम माॅडल तैयार किये। हस्तकला प्रदर्शनी मिथुन शर्मा के मार्ग दर्शन में आयोजित हुई। विद्यालय के शिक्षक शोभना, रिचा, विश्वीप पचैरी, सचिन यादव ने प्रदर्शनी के संचालन में सहयोग दिया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti