छावनी परिषद के लोगों ने बढे़ गृह टैक्स का किया बहिष्कार

 

टैक्स में कमी होने तक कोई भुगतान न करने का लिया निर्णय

मथुरा। छावनी परिषद के लोगों ने सफाई कर बढ़ाने को लेकर आज एक बैठक की जिसमें सातों सिविल काॅलौनियों के लोगों ने भाग ले टैªक्स वृद्वि का बहिष्कार करते हुए ऐलान किया कि हम कोई भी गृहकर एवं सफाई कर अदा नहीं करेंगे। रविवार को यहां एक बैठक कर गृहकर एंवं सफाई कर में हुई बेतहताशा वृद्वि को वापस करने की मांग छावनी परिषद के प्रशासन से की डेढ़ सौं से अधिक लोगों ने की है। विदित हो कि छावनी परिषद ने सफाई कर को बढ़ाकर 12.5 फीसद कर दिया था, तब से ही स्थानीय नागरिक इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं। बैठक में छावनी परिषद के उपाध्यक्ष केपी सिंह और सभासद मदन मोहन कनौजिया भी मौजूद रहे। उपाघ्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि विगत 12 दिसंबर 2011 को सफाई कर समाप्त करने का बोर्ड प्रस्ताव पारित किया गया था। लेकिन रक्षा मंत्रालय ने इस पर अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। साल 2013 में भी उनके बोर्ड कार्यकाल में नगर पालिका के समान एक जैसे टैक्स करने का प्रस्ताव किया गया था। पालिका क्षेत्र में गृहकर 7.5 फीसद है, जबकि छावनी क्षेत्र में गृहकर 5 फीसद और सफाई कर 12.5 फीसद है। उक्त प्रस्ताव में कहा गया था कि गृहकर बढ़ाकर पालिका की ही तरह 7.5 फीसद कर दिया जाए और सफाई कर समाप्त कर दिया जाए, लेकिन इस पारित प्रस्ताव पर भी बोर्ड ने कोई कार्यवाही नहीं की है। उन्होंने कहा कि पिछले साल छावनी प्रशासन ने जब नागरिकों को टैक्स नोटिस भेजे थे, तब भी उनके साथ बोर्ड सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया था। उन्होंने जनता के मघ्य आगामी बोर्ड बैठक में कोई ठोस निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि टैक्स कमी होने तक कोई भुगतान नहीं करेगा। सभासद मदन मोहन कनौजिया ने कहा कि वह जनता के निर्णय के साथ हैं और अपनी पूरी ताकत लगाकर टैक्स दरों में कमी कराएंगे। बैठक में चंदन वन, मोती कुंज, मोती कुंज एक्सटेंशन, रेलवे कालोनी, हनुमान नगर, राजाराम पंट्टी और मयूर विहार के कर्नल बने सिंह, राज बहादुर सिंह, हरी सिंह धनगर, चरण सिंह बघेल, प्रभात कुमार शर्मा, राधेश्याम उपाघ्याय, नरेंद्र राठौर, कैप्टन मलिक व अन्य मौजूद रहे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti