छावनी परिषद चुनावांें में कांग्रेस पार्टी लेगी बढ़ चढ़ कर हिस्सा

मथुरा। नेता कांग्रेस विधान मण्डल दल उ0प्र0 एवं विधायक, मथुरा वृन्दावन प्रदीप माथुर के निवास पर छावनी परिषद के चुनाव के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में रमेश गर्ग, जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन, शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा, दिलीप चैधरी, अब्दुल जब्बार, पंकज चतुर्वेदी, युवा काॅगे्रस अध्यक्ष यतेन्द्र मुकद्दम, बिहारी कान्त तिवारी, लियाकत कुरैशी, आदि मौजूद थे। बैठक में कमेटी का गठन किया गया, जो टिकिटार्थियों का चयन करेगी और ऐसे प्रत्याशियों का चयन किया जायेगा जो कि जनता की सेवा और क्षेत्रीय विकास में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले। शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा ने छावनी परिषद के चुनाव से सम्बन्धित सूचना देते हुए बताया कि प्रत्याशी अपने आवेदन पत्र शहर काॅग्रेस कमेटी कार्यालय पर एक सप्ताह के अन्दर जमा करा सकते हैं।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login