मैडम भीकाजी रुस्तम कामा का नारा “आगे बढ़ो, हम भारत के लिए हैं और भारत भारतीयों के लिए है”, आजादी के लिए उनके जज्बे व जुनून को बयां करने के लिए काफी है। 1861 में मुंबई के धनी पारसी परिवार में जन्मी भीकाजी कामा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की मुख्य केंद्र बिंदु और पहली महिला क्रांतिकारी थी। मैडम कामा स्वतंत्रता की पुजारिन रहीं।





