भूतनाथ स्टेडियम में आगरा को हरा फरीदाबार 10 विकेट से जीती
गोवर्धन। गिरिराज धाम के कस्बा जतीपुरा में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेन्ट के आयोजन में आईपीएल क्रिकेट के खिलाडि़यों ने दोनों टीमों में भाग लेकर आयोजन में समां बांध दिया। दोनों ओर के धुरन्धर खिलाडि़यों ने आगरा और फरीदाबाद की टीमों में भाग लेकर दर्शकों को जमकर रोमांचित किया। इस दौरान पहले खेलते हुए आगरा की टीम ने निर्धारित ओवरों में 156 रन बनाये। वहीं लक्ष्य का पीछा करते फरीदाबाद की टीम ने लक्ष्य को पार कर विजय प्राप्त कर ली। इस तरह फरीदाबाद ने आगरा को 10 विकेट से हरा दिया। मैच में भाग लेने वाले खिलाडि़यों मंे राहुल दलाल, अरूण पवार, ऋषि मिश्रा, लक्ष्य, रवि, अशोक, आकाश, विवके, देवेन्द्र, मनोज एवं दूसरी टीम में जाॅन बुन्देनियां, पूनम पौनिया, राहुल चैहान, मनीष, दीपक, रितिक, तरून, मुकेश, नवनीत, बन्टू शामिल रहे। वहीं गिरिराज क्रिकेट टूर्नामेन्ट की आयोजन समिति के अध्यक्ष सत्य प्रकाश उर्फ सत्तो मैम्बर, हरि प्रोहित, जुगनू, कुलदीप, लालो प्रोहित, बाल मुकुन्द, मनोज, नरेश ठाकुर, सोनू, पारस, बिरजो, बिठठल, गोकुल प्रोहित, भगवान दास, बिल्लो, करन सिंह बघेल, भजन प्रधान, बल्लो प्रधान, गोविन्दा ठाकुर, दिनेश, सौदान फौजदार, गुडडू आदि मौजूद रहे।





