जन धन योजना से आम जनता लाभ उठाये- जिलाधिकारी

मथुरा में आयोजित कार्यक्रम में जनधन योजना का दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ करते विद्यायक तेजपाल सिंह एवं पूरन प्रकाश एवं डीएम बी0 चन्द्रकला

मथुरा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विगत 15 अगस्त को लाला किले की प्राचीर से गरीबों के लिए जन धन योजना की ऐतिहासिक घोषणा की थी। उसी के तहत दिल्ली सहित देशभर में 76 स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर उक्त योजना का शुभारंभ कर डेढ़ करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले गये। उक्त योजना के अन्तर्गत स्थानीय जंक्शन रोड सौंख अड्डा स्थित एक होटल में जनपद की जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता एवं कैनरा बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक कमल कुमार के मुख्य आतिथ्य में जनपद की सभी बैंकों का सामूहिक कार्यक्रम कर जन धन योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रबन्धक कमल कुमार ने बताया कि उक्त योजना के अन्तर्गत देश के प्रत्येक परिवार को बैंक से जोड़नें का अभूतपूर्व कार्य होगा। देश के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को अनिवार्य रूप से जोड़ा जायेगा साथ ही उसका एक लाख रूपये का दुर्घटना बीमा भी होगा। साथ ही 6 महीने बाद प्रत्येक खाता धारक को पाॅच हजार का ओवर ड्राफ्ट लेने की स्वतंत्रता रहेगी जिससे देश भर में गरीब लोग सूद खोरों से मुक्ति पा सकेगे। कार्यक्रम में उपस्थित छाता क्षेत्र के विद्यायक ठा0 तेजपाल सिंह ने उक्त योजना का शुभारंभ करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की। इससे पूर्व जनपद की जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला ने माॅ सरस्वती के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि केन्द्र सरकार की इस योजना से आम जनता लाभान्वित होगी। इस योजना का अधिक से अधिक जनता लाभ उठाये। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के सभी बैंकों ने सामूहिक रूप से एक ही दिन में 30 हजार खाते खोलकर एक कीर्तिमान स्थापित किया हैं। कार्यक्रम में जनपद भर से आमंत्रित ग्राहकों के मध्य जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला द्वारा कार्यक्रम स्थल पर दर्जनों ग्राहकों के बैंक की पास बुक एवं एटीएम कार्ड सौंप कर जनधन योजना की शुरूआत की गयी। उक्त कार्यक्रम में कैनरा बैंक के महाप्रबन्धक कमल कुमार क्षेत्रीय प्रबन्धक बूर सिंह, स्टेंट बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक नीरज गान्धी इलाहाबाद बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक तारासिंह, कैनरा बैंक मथुरा के मुख्य प्रबन्धक केआर गणेशन एवं बलदेव क्षेत्र के विद्यायक पूरन प्रकाश सहित जनपद की सभी बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti