जन स्वास्थ्य अभियान सप्ताह 27 से

मथुरा। जनपद में आगामी 27 जून से एक सप्ताह का जन स्वास्थ्य अभियान चलाया जायेगा जिसमें सभी एएनएम सेन्टर्स पर मेला आयोजित होंगे और स्वास्थ्य विभाग की टीकाकरण, अन्धता निवारण, कुष्ठ, जननी सुरक्षा के मौके पर ही पंजीयन आदि सभी सेवाओं के अलावा आंगनबाडी के पोषाहार वितरण, नेपकिन वितरण, स्वच्छता जागृति हेतु हैण्डवाॅश व अन्य कार्यक्रमों के अलग-अलग शिविर लगाये जायेंगे। जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा करते हुए खराब प्रगति पर विभागीय नीचे तक की टीम को सक्रिय किये जाने हेतु यह अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिला स्तर से अभियान के पर्यवेक्षण हेतु अलग से नोडल अधिकारी तैनात रहेंगे और वे स्वयं तथा मुख्य विकास अधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ अभियान की रेण्डम चैकिंग भी करेंगे। उन्होंने आव्हान किया कि स्वास्थ्य विभाग अभियान के दौरान अलग-अलग मेडीकल ट्रैकिंग टीम बनायें, प्रभारी चिकित्साधिकारी स्वयं सक्रिय रहकर नीचे तक की टीम को सक्रिय करने के साथ प्रभावी पर्यवेक्षण करें। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 11 से 24 जुलाई तक आयोजित होने वाले जनसंख्या स्थिरता पखवाडे सहित अन्य कार्यक्रमों को भी इसी अभियान के साथ जोडने और इनके अलग काउण्टर गलबाने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बैठक में आंगनबाडियों के भुगतान सम्बन्धी समस्या का निराकरण शीघ्र कराने का आश्वासन देते हुए कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि वे उनकी अभियान के दौरान सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करायें। आईएएस प्रशिक्षु अनन्दु झा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विवेक मिश्र, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी राजेन्द्र सिंह, डा. दिलीप कुमार, डा. खन्ना, जिला पुरूष एवं महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधिकारी, डीडीओ, डीपीआरओ, सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारीगण बैठक में उपस्थित रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti