
मथुरा। जिलाधिकारी तथा अध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री जन धन योजनान्तर्गत वित्त मंत्रालय भारत सरकार ने सभी वाणिज्यक बैंको की अपने वार्डो तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेक्षण करने के उपरान्त उन घरों का बैंक खाता खोलने के निर्देश दिये है जिन्होंने अभी तक बैंक खाता नही खोला है। मथुरा जनपद प्रशासन ने जन धन योजना को लागू करने में पूरा सहयोग दिया है जिससे कि यह योजना सफलतापूर्वक क्रियान्वित हो सके। सरकार विभिन्न प्रचार माध्यमों से जनमानक को इस योजना के महत्व की जानकारी दे रही है ताकि सब लोग इस योजना के अन्तर्गत खाता खोल सके। मथुरा जनपद प्रशासन अपने जनपद को दिसम्बर के त्रितीय सप्ताह में जन धन योजनान्तर्गत 100 प्रतिशत बैंक खाता युक्त होने की घोषणा करने का विचार कर रहा है।
बैंको तथा सरकार द्वारा व्यापक प्रचार करने के उपरान्त भी यदि कोई घर इस योजनान्तर्गत खाता खोलने से वंचित रह गया है तो उनसे अपने क्षेत्र के बैंक की निकटतम शाखा में जाकर इस घोषणा के जारी करने के 10 दिन के अन्दर अपना खाता खोलने की अपेक्षा की जाती है, उन्होंने सब से अपील की है कि प्रत्येक घर में कम से कम एक बैंक खाता खुलवा कर अपने जनपद को 100 प्रतिशत बैंक खातायुक्त घोषित करने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।





