जनपद की विभिन्न लम्बित पड़ी परियोजनाओं को लेकर सीडीओ ने ली बैठक

कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक करते सीडीओं आन्द्रा वामसी एवं अन्य

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देशन व मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी की अध्यक्षता में 25 लाखे से ऊपर की परियोजनाओं एवं मुख्यमंत्री की घोषणाओ के संबंध में किये जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। उन्होने ऐसे निर्माणाधीन सम्पर्क मार्गों, सडकें, विद्यालय भवन, स्वास्थ्य केन्द्रों, कब्रस्थानों की बाउन्ड्रीवाल, डूडा द्वारा कराये जा रहे कार्यो, सेतु निगम, थानों की बैरिको, थानों की आवासीय भवनों एवं जिला कारागार में शौचालय निर्माण, तहसील के आवसीय भवनों, काशीराम शहरी आवासीय योजना के अन्तर्गत कराये गये कार्यों तथा अन्य विभागो से संबंधित निर्माणाधीन भवन निर्माण कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापरक तथा समय से पूर्ण किये जाये। उन्होंने माडलो स्कूलो सहित अन्य सभी स्कूली भवनो के निर्माण कार्यो की समय सीमा सीमा निर्धारित करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये है कि सभी निर्माण कार्य समय सीमा के अन्तर्गत ही पूर्ण करें ताकि उसमें फिनिसिंग तथा फर्नीचर आदि का कार्य पूर्ण कराकर अगले सत्र की पढ़ाई शुरू होने पूर्व उन्हें हस्तगत कराया जा सके। इसके साथ ही उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक को भी निर्देशित किया कि सभी निर्माणाधीन स्कूली भवन को कार्यदायी संस्थाओं के साथ लगकर समय से पूर्ण कराये। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रेा के भवनो के निर्माण कार्य को विशेष रूप से मानक के अनुसार सामग्री लागाकर समय से पूर्ण कर संबंधित विभाग को हस्तगत कराने के कडे निर्देश दिये है ताकि शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण कार्य समय से शुरू किये जा सके और आमजन इसका समय से पूरा लाभ उठा सके। उन्होंने मथुरा सादाबाद मार्ग, कोसी, नन्दगांव, राया, स्याना के स्कूल तथा पाडल में बनाये जा रहे माडल स्कूल सिरिया की नगरिया एवं परखम में बनाये जा रहे राजकीय कन्या इन्टर कालेज, अडिंग, साचैली, तुमोला, स्यारा में नवीन हाईस्कूल निर्माण कार्य तथा समाज कल्याण विभाग व्दारा विवाली, भद्रवन, लोहागढ, बछगांव तथा परखम में बनाये जा रहे नवीन हाईस्कूल की भी समीक्षा की। महावन में तहसील परिसर में आवासीय भवन निर्माण कार्यो की भी प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया है कि यदि किसी प्रकार की धन आवंटन अथवा अन्य कोई दिक्कत आ रही हो तो वे समय से अवगत कराये जिससे कि परियोजना का कार्य लंबित न हो सके और समय सीमा के अन्तर्गत उसे पूर्ण किया जा सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा किये जा रहे सम्पर्क मार्गों एवं पुल आदि बनाने के निर्माण काय्र्र समय से पूर्ण करने के साथ-साथ कृष्ण जन्मभूमि के पास बन रहे रेलवे पुल का कार्य भी शीघ्र करने के निर्देश दिये है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओ से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियो से कहा कि इन परियोजनाओ को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए शीघ्र से शीघ्र इन कार्यो को पूर्ण करे, ताकि मुख्यमंत्री घोषणाओ को समयबद्ध पूर्ण कर उन्हें विभागो को हस्तगत कराया जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti