
आगरा से विजयी होकर लौटे प्रतिभागियों के साथ तकनीकी निदेशक अरूण कुमार सिंह आर्य, कोच सिद्द कुरैशी आदि
मथुरा। जनपद के खिलाडि़यों ने डा0 आर0एन0 साहब ग्लोबल स्कूल के तत्वाधान में जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग पर पदक जीते। अण्डर 14 वर्ष छात्राओं ने 800 एवं 100 मी0 में कुं0 डौली चैधरी ने स्वर्ण पदक, 400 मी0 में गुलशन ने स्वर्ण पदक हासिल किया एवं 800 मी0 में मन्तसा ने रजत पदक हासिल किया। अण्डर 17 वर्ष छात्राओं में 800मी0 में मीनाक्षी ने स्वर्ण, निकिता ने रजत, भारती ने कांस्य पदक, 400 एवं 100 मी0 में सुचित्रा ने कांस्य पदक, राखी ने 400मी0 में कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक जीतकर बालिकाओं ने अपनी दाबेदारी ठोंकी। वहीं अन्य कराटें खिलाडि़यों ने आगरा में मोहित सिंह, चेतन चैहान, योगेश ने अपने भार वर्ग में रजत पदक हासिल किये। खिलाडि़यों को पदक जीतनें पर कृष्णापुरी ब्लैक स्टोन गल्र्स इन्टर कालेज के परिसर में सम्मानित किया गया। इस मौके पर संयुक्त रूप से स्पोर्टस मार्शल एकेडमी के पदाधिकारी उपस्थित रहें। विजयी छात्र छात्राओं की आगामी बाल दिवस के मौके पर संस्था प्रभारीगण व प्रधानाचार्य रश्मि सिंह द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत किया जायेगा। इस मौके पर तकनीकी निदेशक अरूण कुमार सिंह आर्य, कोच सिद्द कुरैशी, सचिव वेद प्रकाश पांडेय, महिला कोच संध्या चटर्जी, एवं अन्य प्रतिभागी खिलाड़ी जिनमें फैजान, शिवम, गजेन्द्र, अरूण कुमार शर्मा, गोबिन्द सिंह, शिशुपाल सिंह, नरेन्द्र कुमार सिंह, रवि कुमार, भरत सिंह, दिनेश सिंह, कुशलपाल सिंह, शिशुपाल सिंह, दीपक चैधरी, विपिन सिंह व बालिकाओं में अवलीन, रूचि, नेहा, सोनू, नीलम, गुलशन, भारती, शिवानी, निखिता, रितु मीनाक्षी आदि उपस्थित थी। सभी खेल संस्थानों ने जीत की शुभाकामनाएं देते हुए मंगल भविष्य की मनोकामना करते हुए क्रीड़ा में परचम लहराने का आशीर्वाद दिया।
------------------------------------------





