जनपद के दो स्थानों से एक साथ चार छात्राऐं रहस्यमय ढंग से हुई गायब

कमलेश नामक महिला एक्टिंग के बहाने ले गयी- एएसपी क्राइम

मथुरा। मथुरा के दो अलग अलग स्थानो से एक ही दिन मे चार छात्राओं के रहस्मय ढंग से लापता होने से हडकम्प मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इन सभी छात्राओ की उम्र 13 से 17 साल बतायी जा रही है और ये 9वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक की छात्राये है। 

मथुरा के थाना बल्देव इलाके के सहलवान गाॅव की तीन छात्राये एवं थाना गोविन्द नगर इलाके के अर्जुनपुरा की रहने वाली एक छात्रा शामिल है। बताया जा रहा है कि बल्देव इलाके के सहलवान गाॅव की रहने वाली एक कमलेश नाम की विधवा महिला तीन छात्रा भावना विनीता और वर्षा को एक्टिंग सिखाने का झाॅसा देकर बहला फुसलाकर ले गयी जब तीनो ही लडकियाॅ अपने घर वापिस नही आयी और तलाश की गयी न मिलने पर बल्देव पुलिस को मामले की सूचना दी गयी। गाॅव से ही एक अन्य छात्रा इस महिला के साथ गयी थी लेकिन वह यमुना एक्सप्रेस वे पर उतर गयी पुलिस द्वारा उससे पूछने पर उसने बताया कि कमलेश नामक महिला एक्टिंग का झाॅसा देकर उन्हे ले गयी है पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्राओ की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी क्राईम अशोक कुमार राय का कहना है कि टीम गठित करके आरोपी महिला व छात्राओ की तलाश की जा रही है। मथुरा मे दो अलग अलग स्थानो से चार छात्राओ के लापता होने से हडकम्प मचा हुआ है। लापता छात्राओ के परिवारीजन इस बारे मे कुछ भी बोलने या बतलाने को तैयार नही है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti