मथुरा। उ0प्र0 कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता तथा विधायक मथुरा वृन्दावन प्रदीप माथुर ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बृज के सर्वांगीण विकास हेतु उत्तर प्रदेश बृज नियोजन और विकास बोर्ड विधेयक 2015 के 26 मार्च बृहस्पतिवार को विधान सभा में पारित करने पर तथा मथुरा जनपद हेतुं 1000 करोड़ रू0 सड़कों और पुलों के लिये स्वीकृति किये जाने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बृज नियोजन और विकास बोर्ड बनने के बाद बृज क्षेत्र के एतिहासिक एवं पौराणिक महत्व का संरक्षण होगा वहीं यहाॅ इन्फ्रास्ट्रक्चर, सड़क, लाइट, पेयजल एवं सौन्दर्यीकरण पुराने मंदिर एवं पुरातत्व महत्व के भवनों का सरक्षण भी हो सकेगा जिससे भगवान कृष्ण की जन्म एवं क्रीडा स्थली मथुरा, जो कि पूरी दुनिया मंे जाना जाता है को एक नया आयाम मिल सकेगा। विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि उन्होंने विधेयक पारित होने के समय विधान सभा मंे ही मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को उनके द्वारा प्रेेषित तमाम उन सड़कों के स्वीकृत करने पर धन्यवाद दिया, जिसकी स्वीकृति का मथुरा वृन्दावन के लोगों को लम्बे समय से इंतजार था। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं में डैम्पीयर नगर स्थित मुर्गा फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज, छाता गोवर्धन मार्ग पर स0 543 रेलवे ओवर ब्रिज, छाता बरसाना स0 544 रेलवे ओवर ब्रिज शामिल करने पर भी बधाई दी। उन्होेंने आगे बताया कि इन 3 पुलों को बनवाने के लिये वे पिछले 1 वर्ष से प्रयासरत् थे और उन्होेंने स्थानीय विधायक तेजपाल सिंह को विश्वास में लेते हुए क्षेत्र के रेलवे ब्रिज का एस्टीमेट उत्तर प्रदेश राज्य सेतू निगम के अधिकारियों से बनवाकर शासन को भेजा और मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव से इसे स्वीकृत कराने की माॅग की। उन्होंने बताया कि उनकी संस्तुति पर मुख्यमंत्री तथा सांसद राम गोपाल द्वारा गोवर्धन का बाई पास, कोसी से नंदगाॅव, काॅमा बरसाना गोवर्धन तक एवं सौंख मथुरा मार्ग का भी निर्माण चैड़ीकरण एवं डिवाइडर के निर्माण की स्वीकृति पर बधाई दी। इसके साथ साथ यमनुा एक्सप्रेस वे, वृन्दावन कट से यमुना पुल होते हुए, वृन्दावन मार्ग तक की सड़क का चैड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, मथुरा से यमुना एक्सप्रेस वे कट तक 4 लेनिंग, मथुरा गोवर्धन रोड़ का 4 लेनिंग और नालों का निर्माण, गोवर्धन चैराहे से कृष्णा नगर होते हुए भूतेश्वर तिराहे चैड़ीकरण एवं डिवाइडर तक का मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग गोकुल रैस्टोरंेट होते हुए मसानी तक 4 लेनिंग का मार्ग एवं डिवाइडर, छटीकरा से वृन्दावन मार्ग को चैड़ीकरण मरम्मत एवं साईकिल ट्रैक का निर्माण की तथा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के चारो ओर बाह्य परिक्रमा मार्ग के निर्माण की स्वीकृति का स्वागत किया। श्री माथुर ने मथुरा शहर एवं देहात की प्रमुख सड़कों के निर्माण की माॅग भी को शासन को प्रेषित की हैं, जिसके लिये धन शीघ्र ही आवंटित हो जायेगा तथा उनका निर्माण शीघ्र हो पायेगा। विधायक प्रदीप माथुर ने विधान सभा में अपने अभिभाषण में मुख्यमंत्री को बृज क्षेत्र के विकास की ओर पूरा ध्यान देने के लिये बृज क्षेत्र के लोगोें तथा अपने क्षेत्र के निवासियों की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया।





