जनपद भर के देहात क्षेत्रों में भी जोरदार रही 66वें गणतंत्र दिवस की धूम

सिद्धी विनायक काॅलेज में ध्वजारोहण करते प्रबंधक नन्द किशोर शर्मा व अन्य उपस्थित गणमान्य

गोवर्धन। कस्बे के श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रबन्धक एनके शर्मा व प्रबन्धिका श्रीमती मधु शर्मा ने गणेश वन्दना व ध्वजारोहरण किया। कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रचार्य सुनील चतुर्वेदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व सैलीब्रेशन के साथ साथ आत्म चिंतन एवं संकल्प का दिवस है। प्रबन्धिका श्रीमती मधु शर्मा ने सभी छात्रों को पुरूस्कार वितरण कर सम्मानित किया एवं संस्थान प्रमुख एनके शर्मा ने अतिथियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में श्याम बिहारी शर्मा, पूनम वर्मा, बृज बिहारी बघेल, पीटीआई दिलीप यादव, उपेन्द्र शर्मा, संजीव चैहान, विशाल शर्मा, श्रीमती पवन शर्मा, हरीबल्लभ शर्मा, कैलाश चन्द शर्मा, राम शर्मा, प्रवीन कुमार, कुमरपाल, मुरारीलाल, कैलाश चन्द, श्रीमती दीपा चतुर्वेदी, पिन्टू कुमार, टीकम सिंह, दाऊजी गौड़ कल्पेश शर्मा आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti