जनरल गंज से शराब ठेका हटवाने का माॅग

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र जनरलगंज रेलवें क्रासिंग के पास शराब के ठेके को लेकर क्षेत्रीय लोगों में पनप रहा असन्तोष किसी भी बडें जनआक्रोश का रूप ले सकता हे। घनी बस्ती एवं आर्य समाज गल्र्स इन्टर कालेज के विलकुल सपीम होने के अलावा खत्री धर्मशाला भी यही स्थित है इसके वावजूद जिला प्रशासन को गुमराह कर आबकारी विभाग उक्त स्थान पर दो वर्ष से शराब के ठेके का संचालन कराया जा रहा हैं। रेलवें क्रासिंग बन्द होने पर वाहनों की लम्बी लबी कतार पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले शराबियों द्वारा आये दिन सडऋक पर बवाल मचाया जाता हैं। वहीं स्कूली छात्राओं को भी इन शराबियों की अश्लील हरकतों के चलते शर्मसार होना पड़ता है। छेड़छाड़ की घटानाएं तो आमबात है। मगर क्षेत्रीय पुलिस इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। वित्तीय वर्ष 2014-15 समापन पर है अतः आगामी वित्तीय वर्ष में उक्त स्थान पर पुनः शराब के ठेके का यदि संचालन किया गया तो क्षेत्रीय जनता सड़कों पर उतर कर उक्त ठेके का विरोध करने का मन बना चुकी हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti