मथुरा। बाबा कढेरा सिंह विद्या मन्दिर कस्बा सौंख के नगला अक्खा में अर्न्तसदन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता में सभी छात्र वक्ताओं ने भाषण प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता में लकी ड्रा के माध्यम से वक्ताओं को बोलने को क्रम दिया और प्रत्येक सदन से 4 छात्रो को प्रतिभाग करने की अनुमति प्रदान की गई। छात्रों ने अच्छे अच्छे बिन्दुओं की परिभाषा देकर दर्शकों को जागरूक किया और संदेश दिया। इससे पूर्व विद्यालय के चेयरमैन सुरेशसिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रतियोगिता में अरावली सदन से 260 अंकों के साथ प्रथम, विध्याचल हाउस से 220 अकों के साथ द्वितीय, नीलगिरि हाउस से 180 अंकों के साथ,हिमालय सदन से 140 अंकों के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य रामबाबू सिंह, शिक्षा निदेशक एसवी सिंह, पवन राघव, खेल प्रभारी विपिनसिंह, शगुन सिंह, प्रहलाद सिंह, चन्देश, सुग्रीव सिंह, अजय, राजपूत पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
---------





