जनहुंकार रैली में गरजे भाजपाई

जनहुंकार रैली में हुंकार भरते प्रदेश के पूर्व कबीना मंत्री चै. लक्ष्मीनारायण। साथ हैं भाजपा नेता एसके शर्मा, रविकांत गर्ग, राजेश चैधरी, चेतन मलिक व अन्य भाजपा नेता। दूसरे चित्र में कलैक्ट्रेट पर मौजूद भारी भीड़।

कलक्टेªट के गेट पर भाजपा का झंडा लहराती पार्टी महिला कार्यकर्ता 

 कलक्टेªट परिसर में डीएम कार्यालय की ओर अपनी समर्थकों के साथ कूच करते पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी एवं मनोज फौजदार 

सपा सरकार के अनन्य भक्त हैं मथुरा के डीएम 

जनपद पुलिस कर रही है लूटमार 

किसानों को चैक न मिले तो बजा दी जायेगी ईंट से ईंट

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला कार्यालय जुबली पार्क से एक विशाल जनहुंकार रैली निकाली जो पुराना बस स्टैण्ड, टैंक चैराहा होते हुये कलैक्ट्रेट पंहुची। इस बीच पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदेश में बढते अपराधों और जनपद की ध्वस्त कानून व्यवस्था, ओलावृष्टि और सूखा राहत के चैक न मिलने, अघोषित विद्युत कटौती, जनपद की शहर और देहात क्षेत्रों की खराब सड़कों, नहर, रजवाहों में सफाई न होने और जेनर्म घोटाले व यमुना शु(िकरण पर अभी तक कार्य न होने पर नाराजगी जताई। भारतीय जनता पार्टी आज इसी सब को लेकर दलबल सहित कलैक्ट्रेट पंहुची। कलैक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन में पूर्व कृषि मंत्री चै. लक्ष्मीनारायण ने कहा कि ओलावृष्टि के किसानों को मुआवजे के रूप में 320 करोड़े रूपये की मांग की गयी थी जिसमें 305 करोड़ रूपये जनपद के किसानों को मिला जबकि केन्द्र सरकार ने प्रदेश सरकार को 2800 करोड़ रूपये ओलावृष्टि किसानों की मदद के लिये भेजा। उन्होंने सवाल उठाया कि यह पैसा कहां गया? या तो इसमें जिला प्रशासन दोषी है या प्रदेश सरकार? उन्होंने बताया कि सन 2010 में सूखा पड़ा था लेकिन उसका पैसा भी आज तक किसानों को नहीं मिला।

 

2014 के सूखे की रिपोर्ट भी जिला प्रशासन ने नहीं भेजी जिसकी वजह से आगे इन किसानों को यह पैसा कैसे मिल पायेगा? इसके बारे में हम जिलाधिकारी से कहते हैं कि वे तुरंत इसकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजें जिससे 2017 के चुनावों में भाजपा सरकार बने तो यह पैसा सूखा पीड़ित किसानों को दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह बिगड़ी हुयी है। पुलिस लूटमार कर रही है और झूठे मामलों में लोगों को फंसाकर अपराधी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अड़ींग में पुलिस की नादिरशाही से एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी लेकिन जब उसके अंत्येष्टि की गयी तो पुलिस ने इस कदर अपना भय ग्रामीणों को दिखाया कि वहां उसकी अंत्येष्टि में दस आदमी भी नहीं पंहुच पाये। पूर्व सांसद चै. तेजवीर सिंह ने कहा कि 18-18 घंटे की विद्युत कटौती हो रही है जिससे ब्रजवासी पूरी तरह आहत हैं। पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने कहा कि इस जनपद का दुर्भाग्य है कि सूखा, ओलावृष्टि के पैसों के लिये किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मथुरा के डीएम सपा सरकार के अनन्य भक्त हंै। वे सत्ताधारी पार्टी के एजेंट हैं। भाजपा नेता अजय पोईया ने कहा कि किसानों के हालात इतने बुरे हो गये हैं कि मुआवजे के लिये उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद के पीड़ित किसानों को पूरा पैसा दे दिया गया है जबकि सर्वाधिक ओलावृष्टि से पीड़ित मथुरा जनपद के किसानों को अभी चैक नहीं दिये गये हैं। ठा. मेघश्याम सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रदेश सरकार को पैसा दिया है लेकिन प्रशासन इस धन को किसानों तक नहीं आने दे रहा जो दुखद बात है। जल्द ही किसानों को पैसा नहीं मिला तो प्रशासन के खिलाफ ईंट से ईंट बजा दी जायेगी। भाजपा नेता एसके शर्मा ने कहा कि मथुरा के किसानों को केवल 27 प्रतिशत धनराशि मिली है जो प्रदेश सरकार की अकर्मण्यता उजागर करती है। केन्द्र जब धन दे चुका है तो प्रदेश और स्थानीय प्रशासन उसे किसानों तक क्यों नहीं पंहुचा रहा। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, राजेश चैधरी, चेतन मलिक, मदनमोहन श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

 

नहीं आये ओम माथुर और हेमा

मथुरा। आज भारतीय जनता पार्टी की जनहुंकार रैली में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और स्थानीय सांसद हेमा मालिनी के शामिल होने का कार्यक्रम तय हुआ था लेकिन ओम माथुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बैठक की वजह से मथुरा रैली में नहीं आये जबकि हेमा मालिनी अपने भाई की चेन्नई में होने वाली सर्जरी के चलते नही आ सकी।

लक्ष्मीनारायण चैधरी ने दिखायी ताकत

आज भाजपा की जनहुंकार रैली में पूर्व मंत्री और छाता क्षेत्र के विधायक लक्ष्मीनारायण चैधरी ने अपनी ताकत का ऐहसास कराया। देहात क्षेत्र से इस रैली में काफी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की। इससे लगा कि अब भारतीय जनता पार्टी देहात क्षेत्र में भी मजबूत हो रही है और 2017 के विधानसभा चुनावों में इसके नतीजे सामने होंगे। चैधरी जैसे दिग्गज नेता के पार्टी में शामिल होने से भाजपा का देहात क्षेत्र पूरी तरह मजबूत हो गया है। आज रैली में इसका असर देखने को मिला। चैधरी के भारी संख्या में समर्थक जनहुंकार रैली में नजर आये।

 

सीओ से धक्कामुक्की

आज भाजपा की जनहुंकार रैली में उस समय अफरा 

तफरी मच गयी जब भाजपा के किसी कार्यकर्ता ने सीओ सिटी से धक्का मुक्की कर दी। पुलिसकर्मी कह रहे थे कि डण्डा मारा है लेकिन पार्टी के लोगों ने कहा कि धक्का मुक्की हुयी है। सीओ इससे नाराज नजर आये। युवक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन पार्टी के लोगों ने उसे भगा दिया। पुलिसकर्मियों में इससे रोष देखा गया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti