जन्मदिवस पर कांग्र्रेसियों ने याद किया इंदिरा को

मथुरा। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का 98वां जन्मदिवस शहर और जिला कांग्रेस कमेटी पर मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप माथुर ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते कहा कि उनके कार्यकाल में देश में उन्नति और क्रांतियां आयीं। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति, किसानों की उन्नति, बीस सूत्रीय कार्यक्रम, अल्पसंख्यकों एवं गरीबों के उद्धार जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये जिससे देश उन्नति और विकास की ओर अग्रसर हुआ। अध्यक्षीय संबोधन में आबिद हुसैन ने कहा कि वे ऐसी शख्सियत थीं जिनका विश्व लोहा मानता था। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में परमाणु, पोखरण का सफल परीक्षण, पाकिस्तान से युद्ध के दौरान 96 हजार सैनिकों द्वारा आत्मसर्मपण जैसे अनेक निर्णय लिये गये जिसके आधार पर विरोधियों ने उनको दुर्गाशक्ति के अवतार के रूप में माना। उनका परिवार त्याग, बलिदान और देश के विकास पर आज भी अग्रसर है। देशवासी आज भी उन्हें याद करते हैं। हम कांग्रेस के लोग संकल्प लें कि उनके बताये रास्ते पर चलकर साम्प्रदायिक ताकतों का मुकाबला करें जिससे 2017 में उप्र में कांग्रेस सत्ता में आये। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने की और संचालन मनोज गौड़ ने किया। इस अवसर पर राणा प्रताप, कीर्ति कौशिक, अशोक शर्मा, देवेन्द्र यादव, बिहारी लाल, अखिलेश वाल्मीकि, सागर माहौर, अमित चतुर्वेदी, राहुल अरोड़ा, गंगेश्वर सिंह, ब्रजकिशोर गोस्वामी, सलीम शाह, गजानंद चतुर्वेदी, अब्दुल कलाम, हाजी नसीम, राजू फारूखी, नेत्रपाल प्रजापति, जिलानी कादरी, अजय शर्मा, सिम्मी बेगम, सुनील अग्रवाल, सलीम उस्मानी, गोपाल पचैरी, देवेन्द्र लल्ला, जावेद, रामकुमार, राजू गोला, प्रकाश गुप्ता, सत्यानंद शर्मा, चकलेश्वर सिंह, कौशल तौमर, चमन खां, बबलू ढाकरे, खुदाबख्श, मौ. कुरैशी, अभिषेक गर्ग, अजय सक्सैना, मुकेश अग्रवाल, अनीता चावला, राजकुमार गौतम, शाकिर भाई, साबिर कुरैशी, आशीष अग्रवाल, बंटू पाठक, इन्द्रजीत, सलीम, आदि मौजूद थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti