मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र में कम्बलों का वितरण किया गया। जन्मस्थान सेवा संस्थान का सदैव ही यह उद्देश्य रहा है कि ठंड से ठिठुरते यथासंभव निराश्रित एवं गरीबजन की सेवार्थ कम्बलों का वितरण किया जाए एवं शीतकाल में ठिठुरते गरीब पात्र व्यक्तियों को ही कम्बल प्राप्त हों। आज इसी को लेकर संस्थान ने जरूरतमंदों, निराश्रितों एवं बेघर लोगों को कम्बल वितरण किया। इस अवसर पर संस्थान के सदस्य गोपेश्वर चतुर्वेदी, संयुक्त मुख्य अधिशाषी राजीव श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी विजयबहादुर सिंह, विशेष कार्याधिकारी भगवान स्वरूप वर्मा, अरूण कुमार सिंह, नारायन राय एवं रणधीर कुमार सिंह ने रैन बसेरा, जन्मस्थान के आसपास के क्षेत्र में भ्रमण कर ठंड में ठिठुरते सिकुढ़ते जरूरतमंदों को उनके ही स्थानों पर पहुंचकर कम्बल उढ़ाएं। संस्थान ने यह भी निर्णय लिया है कि शीघ्र ही अलाव जलवाकर गरीबों तबके के लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।





