जन्माष्टमी पर निकलीं भव्य शोभायात्रा

 यादव समाज और जन्मस्थान से निकाली गयी शोभायात्रा में उपस्थित गणमान्य लोग तथा अलौकिक झांकी 

यादव समाज और कृष्ण जन्मस्थान से निकली शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत

मथुरा। यादवेन्द्र श्रीकृष्ण यादव महासभा द्वारा कल जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में सर्वधर्म ब्रह्माकुमारी की झांकी, बेटी बचाओ बेटी पढाओ की झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। 

शोभायात्रा में फरीदाबाद, नोएडा और मथुरा के बैण्ड मुख्य डोले के साथ चल रहे थे। यह शोभायात्रा भरतपुरगेट से शुरू हुयी जहां सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण की आरती समाज के गणमान्य लोगों द्वारा उतारी गयी। शोभायात्रा भरतपुर गेट से होलीगेट, द्वारिकाधीश बाजार, चैक बाजार होते हुये भरतपुरगेट पर संपन्न हुयी। जगह-जगह ठाकुरजी की आरती उतारी गयी और स्वागत किया गया। शोभायात्रा में डांडिया, ढोल पार्टी, बाल कलाकार आगरा सहित तीन दर्जन झाकियां शामिल थीं। इस अवसर पर लालबाबू यादव, संजीव यादव, योगेश यादव, यदुराज सिंह, गयाप्रसाद, मुकेश, रवि यादव, रसिस, रामवीर, चंदन, नारायण, मनीष, रूपकिशोर, प्रमोद, पवन, प्रदीप यादव पप्पन, प्रवीन, मलखान सिंह, धन्नू, विजय, पूरन नेता, डा. देवेन्द्र यादव, विजयपाल सिंह, वीरेन्द्र, दिगम्बर सिंह, टीएल यादव, काको पहलवान, सूरजभान सिंह सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं श्रीकृष्ण जन्मस्थान की शोभायात्रा भी कल नगर में निकाली गयी जिसका जगह जगह लोगों ने आरती उतारकर स्वागत किया। इस शोभायात्रा में कई झाकियां आकर्षण का केन्द्र थीं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति व श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में भरतपुरगेट से योगीराज भगवान श्री कृष्ण की से शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें सर्वप्रथम भांगडा, ऊँट, घोडा, बैण्ड, गणेश जी की झाँकी, गोकुल गमन झाँकी, डंडशाही, गौ चारा लीला, वकासुर वध, बाँके बिहारी जी का डोला, कालिया मर्दन की झाँकी एवं अन्त में श्री कृष्ण संकीर्तिन मण्डल की र्कीतन मण्डली के साथ भगवान श्री कृष्ण का डोला चल रहा है। पूरा वातावरण भक्ति में दिखाई दे रहा था। शोभायात्रा के मार्ग में स्थान-स्थान पर केसरिया पटके, चन्दन, शीतल जल तथा फलाहार आदि से स्वागत किया गया और भगवान श्री कृष्ण के विग्रह की जगह-जगह आरती उतारी गयी। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti