मथुरा। 5 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जहां सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता और बढा दी गयी हैं वहीं मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्ड पर भी पुलिस बल तैनात किया जायेगा।
आरपीएफ ने तो इसके लिये अतिरिक्त पुलिस बल भी मांगा है। यात्रियों की बढती संख्या को देखते ऐसा किया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत और पुख्ता कर दी गयी है। सुरक्षा इंतजामों को जांचने के लिये आज उप्र के डीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता ने आज श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियांे को निर्देश दिये कि जन्माष्टमी पर विशेष चैकसी बरती जाये। अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाये। महत्वपूर्ण स्थलों पर खुफिया निगरानी भी रखी जाये। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुरक्षा में तैनात अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। एसपी सुरक्षा हृदेश कुमार के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।





