जमीन के विवाद में की आत्महत्या

राया। थाना क्षेत्र के गाॅव सूरज निवासी 31 वर्षीय एक युवक ने जमीन के विवाद से परेशान होकर रविवार की रात्रि को फाॅसी के फन्दे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाॅबी उर्फ बलवीर पुत्र चरन सिंह को ग्राम पंचायत में पट्टे की जमीन से कास्तकारी कर अपना जीवन यापन कर अपने परिवार का पालन पोषड कर रहा था। और उस पट्टे की जमीन पर कुछ विवाद उपजिलाधिकारी न्यायालय में चल रहा था। शनिवार को तारीख के समय बाॅबी उर्फ बलवीर की जमीन के ऊपर किसी से नोंक झोंक हुई थी। पीडित मानसिक रूप से इतना परेशान था कि बीती रात्रि अपने घर कमरे के अन्दर लगे हुए पंखे से तार का फदा बनाकर फाॅसी का फंदा आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से निकला सुसाइड नोट जिसमें मृतक ले लिखा कि मैं वर्तमान कपूर के प्रधान राजू व उसके पिता की वजह से आत्महत्या कर रहा हूॅ। ये मुझे काफी परेशान कर धमकियाॅ दिया करते थे। मृतक ने अपने पीछे 11 वर्षीय पुत्री व मासूम दो पुत्र व पत्नी को पीछे छोडा है। पत्नी वबच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही राया थाना प्रभारी राजा सिंह मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुॅच गये। शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है। वहीं बलवीर की आत्महत्या पर कई सवालियाॅ निशान खडे दिखाई दे रहे है। क्षेत्रीय लोगो में तरह तरह की चर्चायें है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti