जमीनी लेनेदन में घीयामण्डी के व्यापारी को गोली मारी

जमीनी लेनेदन में घीयामण्डी के व्यापारी को गोली मारीपुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मथुरा।  जमीन के लेनदेन को लेकर शनिवार वृन्दावन में मथुरा निवासी एक व्यापारी को मथुरा के ही रहने वाले व्यापारियों के तीन पुत्रों व एक अन्य ने गोली मार दी जिससे व्यापारी घायल हो गया। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने चौक बाजार की गली दुर्गाचंद निवासी दो नामजदों को गिरफ्तार किया है जबकि नामजद सहित एक अन्य फरार हैं। घटना को लेकर मथुरा शहर में जबरदस्त चर्चा है। पीड़ित ने इस संबंध में वृन्दावन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली वृन्दावन अंतर्गत मदनमोहन मंदिर घेरा वाली गली में मथुरा के घीयामण्डी निवासी आलोक गुप्ता पुत्र रमेश चन्द्र को मथुरा के चौक बाजार अंतर्गत गली दुर्गाचंद निवासी रोहित पुत्र रविकांत, राजरतन पुत्र रविकांत, राघव पुत्र रजनीकांत उर्फ पप्पू व एक अन्य ने जमीनी लेनदेन को लेकर गोली मार दी। बताया गया कि एक करोड़ रूपये की जमीन का कोई लेनदेन था जिसको लेकर आलोक पर गोलियां चलायी गयीं। वृन्दावन पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के बाद गली दुर्गाचंद निवासी रोहित और राजरतन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य नामजद फरार हैं। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. हरियाली का भ्रम फैला रहे कागज के पेड़ और जमीनी हकीकत

  1. जमीनी पत्रकारिता पर छा गए हैं गर्दिशों के साये...

  1. जमीनी विवाद में बदमाशों ने की फायरिंग




Mediabharti