
मथुरा।। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला ने अपनी अपील में अवगत कराया है कि जम्बू कश्मीर में बाढ पीडितो की सहायता हेतु जनपद के समस्त सम्भ्रान्त व्यक्तियो समस्त एन0जी0ओ0 समस्त विभागीय अधिकारी कर्मचारी समस्त शेक्षिक संस्थाओं आदि जम्मू-कश्मीर में बाढ पीडितो की सहायता हेतु जनपद स्तर पर दैवीय अपदा राहत कोष के नाम से भारतीय स्टेट बैंक शाखा मथुरा कैण्ट में खाता 34199656610 खेाला गया है जिसमें दिनांक 31-10-2014 तक एक़ित्रत धनराशि को प्रधान मंत्री सहायता कोष भारत सरकार को भेजा जायेगा। जनपद मथुरा के सभी महानुभवों विभागो, संस्थाओं एवं समस्त जनपद वासियो से अपील की है कि उक्त आपदा में जो भी अपनी स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं वे जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी कार्यालय के संग्रह अनुभाग में “दैवीय अपदा राहत कोष“ मथुरा के पक्ष में निर्गत चैक/डिमाण्ड ड्राफ्ट को जमा कर उसकी रसीद प्राप्त कर सकते है। नगद धनराशि ग्रहण नहीं की जायेगी तथा आर्थिक सहयोग करने वालो का पूरा विवरण कार्यालय की पंजिका में अंकित रहेगा। उन्होंने अपील की है कि आप सब अपने सामाजिक और नैतिक दायित्वों के निर्वहन में सदैव की भांति प्रतिबद्ध रहते हुए जम्मू-कश्मीर के बाढ पीडितो हेतु स्वेच्छा से अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करेंगे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS